बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। डीएम के निर्देश पर बुधवार दोपहर फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध गठित धावादल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया। कार्रवाई खेसर बाजार स्थित अमर मिष्ठान की दुकान में की गई। धावादल का नेतृत्व प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने किया। टीम में बांका सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार एवं मुक्ति निकेतन कटोरिया के जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह शामिल थे। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि विमुक्त कराए गए बाल श्रमिक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति, बांका के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बच्चे के माता-पिता को भी इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बाल श्रमिक को तत्काल सहायता के रूप में तीन हजार ...