बांका, जुलाई 24 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। खेत की पटवन कर वापस अपने घर आ रहे रजौन थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के शिव पासवान(50 वर्ष) की मौत एक कुँए में डूबने से बुधवार की देर रात हो गई। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे स्थित कुआं दिखाई नहीं पड़ा और वह उसमें गिर गया, जिससे पानी भरे कुँआ में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक शिव पासवान, पिता मुसहरी पासवान रजौन थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव का रहने वाला था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिकनिक मना लौट रहा व्यक्ति रास्ते में गिरा,संदिग्ध परिस्थिति में मौतघटना की सूचना गुरुवार सुबह स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि एवं मानवाधिकार जिला अध्यक्ष बांका मनोज कुमार मिश्रा ने घटना की सूचना रजौन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रजौन थाना के एसआई विनोद कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके ...