बांका, अगस्त 30 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को प्रो. मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू बालक में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ग शिक्षकों ने कक्षा वार अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यालय में उनकी गतिविधियों की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- 'खेलो और सीखो' थीम पर विद्यालयों में आयोजित हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीकार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक बैठक में प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए 'सीखो और खेलो' थीम पर कहा कि बच्चों को खेल-खेल में सीखने और सीखते हुए आनंद लेने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि शिक्षा उनके लिए बोझ नहीं बल्कि खुशी बने। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसी जीवनो...