बांका, जुलाई 26 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड के खड़हारा से लेकर बाराहाट बाजार तक आधा दर्जन से अधिक कबाड़खाने बिना वैध निबंधन और आवश्यक अनुमति के संचालित होने की चर्चा स्थानीय स्तर पर जोरों पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन कबाड़खानों की आड़ में चोरी के वाहन, बिजली के तार, सरकारी संपत्ति सहित अन्य संदिग्ध सामानों की खरीद-फरोख्त का खेल लंबे समय से चल रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

स्थानिक शिकायतें स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश कबाड़खानों में कबाड़ खरीदने-बेचने से संबंधित अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं किया जाता। ऐसे में चोरी के सामान को आसानी से खपाने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि इन क...