बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सफर के दौरान अचानक रात हो जाए, कोर्ट-कचहरी के काम में देरी हो जाए या डॉक्टर से इलाज कराने में अपेक्षा से अधिक समय लग जाए तो बाहर से आने वाले लोगों के सामने ठहरने की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसे मुसाफिरों के लिए शहर का कटोरिया बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल बड़ा सहारा बन रहा है। नगर परिषद के संरक्षण में 2018 से संचालित इस आश्रय स्थल में कम खर्च में ठहरने के साथ भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है। यही वजह है कि, रोजाना औसतन करीब 20 लोग यहां पहुंचकर आश्रय ले रहे हैं। ज्ञात हो कि, नगर विकास एवं आवास विभाग की दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है। दो तल में संचालित इस भवन में कुल 50 बेड हैं। इनमें 20 बेड महिलाओं और 30 बेड पुरुषों के ...