बांका, जुलाई 23 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बदलते दौर में जहां हाईटेक सैलून और आधुनिक हेयर स्टूडियो की भरमार है, वहीं बांका के करहिरया निवासी 60 वर्षीय उपेंद्र ठाकुर उर्फ वकील ठाकुर आज भी अपनी सादगी, हुनर और आत्मीय व्यवहार के दम पर लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। पिछले 35 वर्षों से सैलून व्यवसाय से जुड़े उपेंद्र ठाकुर ने केवल बाल और दाढ़ी ही नहीं संवारी, बल्कि करीब 1300 युवाओं के भविष्य को भी नई दिशा दी है। उनके द्वारा प्रशिक्षित युवा आज बांका शहर और जिले में एक दर्जन से अधिक सैलून चला रहे हैं, जबकि कई दूसरे राज्यों में इसी हुनर के बल पर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उपेंद्र ठाकुर बताते हैं कि उन्होंने इस पेशे की शुरुआत सात वर्षों तक दूसरे के सैलून में प्रशिक्षण लेकर की थी। इसके बाद बांका बाजार में अपना सैलून खोला और मेहनत, ...