Banka News: कुएं से युवक का शव बरामद होने के बाद जेरुआ गांव में मातमी सन्नाटा,
बांका, अगस्त 29 -- Banka News: चान्दन ( बांका) निज प्रतिनिधि सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव में 21 वर्षीय युवक दशरथ गोस्वामी का शव कुएं से बरामद होने के बाद घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और चिंता बनी हुई है। बताया जाता है कि बीते दिन पुलिस ने जेरुआ गांव स्थित एक कुएं से दशरथ गोस्वामी का शव बरामद किया था। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर गंभीर आशंका जताई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है। सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.