बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भलुआकुरा गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने कीटनाशक दवा खा ली। जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। ईलाज के लिए कटोरिया से बांका सदर अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतका गांव के राजेश यादव की पत्नी संगीता देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को घर में आपसी विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बांका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...