बांका, अक्टूबर 27 -- रबी महाअभियान के तहत किसानों को प्रशिक्षण Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को रबी महाअभियान के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला कृषि वैज्ञानिक डॉ रवि रंजन, सीओ दिव्य प्रकाश एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने और कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीके बताए गए। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ रवि रंजन ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने मौसम के रुख को ध्यान में रखते हुए बिचड़ा डालने, फसलों की सुरक्षा तथा समय-समय पर खाद और बीज का उचित प्रयोग करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम ल...