बांका, नवम्बर 27 -- किसानों की फसल क्षति और खाद की समस्या Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। चक्रवाती तूफान अकवान ने खरीफ फसल की नुकसान कर किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में कटा हुआ धान का फसल बीते चार दिनों से पानी से भींगा हुआ है। धान का पातन दो दिनों की धूप में भी पूर्णतया सूखा हुआ नहीं है। फसल नुकसान की चिंता से किसान मायूस हैं। फसल क्षति का मुआवजा देने और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को ले गुरुवार को भाकपा - माले ने प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकपा-माले ने खूब दहाडा़। भाकपा-माले वरिष्ठ रेणु कुमारी, किसान महासभा के राष्ट्रीय सदस्य कामरेड रणवीर कुशवाहा, डाक्टर महादेव दास, धनंजय दास,...