बांका, नवम्बर 24 -- कार्तिक पूर्णिमा पर तिलडीहा मंदिर में उमड़ी भीड़ Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका एवं मुंगेर जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर हरिवंशपुर तिलडीहा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक कई हजार श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किए। तिलडीहा वाली मैया की दरबार में भक्तों की आस्था कूट-कूट कर भरी हुई है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई कामनाएं मां भगवती भक्तों की मनोरथ पूर्ण करती हैं। पुर्णिमा के अवसर पर खासकर मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती है। जबकि मंदिर में रोजाना सैंकड़ों व हजारों श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना होती है। वहीं भीड़ का आलम यह था कि तिलडीहा गांव से गोगाचक बजरंगबली मोड़ तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ...