बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में कायाकल्प योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अजेश कुमार ने की। बैठक में सीडीपीओ रजनी कुमारी, बीपीआरओ अवनीश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार सहित सभी पंचायत सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीडीओ ने कायाकल्प योजना के तहत पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के चयन एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का चयन करें और उनके क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : पंचायत राज ...