बांका, अक्टूबर 8 -- कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों की सुविधाओं का आकलन Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। डीईओ, बांका द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के आलोक में कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना एवं आवश्यक सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त करने को लेकर गुरुवार को बीआरसी, चान्दन में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर किया गया। इसमें प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों ने अपने-अपने विद्यालयों में उपलब्ध अवसंरचना से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया। बैठक में विभाग की ओर से इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए लेखापाल राजीव रंजन शर्मा एवं कला...