बांका, अगस्त 29 -- Banka News: बाराहाट निज प्रतिनिधि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। बच्चियों ने बीडीओ की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। बीडीओ ने भी बच्चियों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खास चहल-पहल रही। रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियों की खरीदारी की, जबकि भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार खरीदे। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने ...