बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। कसबा पंचायत गांव के शोभनाथपुर में तीन छात्राओं की दीघिया पोखर में डूबने से मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों नाबालिग की एकसाथ उठी अर्थियों से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई। घटना के बाद गांव के दर्जनों घरों में चूल्हा नहीं जले हैं। डूबते हुए एक सहेली को बचाने को दो अन्य सहेलियों ने भी अपनी जान की बाजी लगा दी और गहरे पानी में समा गई। तीनों छात्राएं गांव स्थित विद्यालय में एक साथ सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। पीड़ित परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिजनों को सांत्वना और ढांढस बंधा रहे हैं। बुधवार को तीनों बालिकाओं के शव का अजगैबीनाथ धाम स्थित गंगा किनारे विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: दी...