Banka News: कलश स्थापना के साथ जिलेभर में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ रविवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सुबह से ही मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की आराधना की और परिवार की सुख-शांति, आरोग्य तथा समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पहले दिन घरों में भी पूजा-पाठ और दुर्गा सप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता शैलपुत्री शक्ति, पवित्रता और स्थिरता की प्रतीक हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित है। वे वृषभ पर सवार रहती हैं। नवरात्रि के पहले दिन इनकी पूजा को आध्यात्मिक साधना की शुरुआत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.