बांका, सितम्बर 6 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के लोढ़िया गांव निवासी 25 वर्षीय अविनाश कुमार को विषैले करैत सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। अस्पताल पहुंचने के समय युवक की हालत नाजुक थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष मेडिकल टीम गठित कर लगातार निगरानी में इलाज किया गया। चिकित्सकों की तत्परता से करीब दो दर्जन एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की खुराक देकर युवक का उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: करैत सांप के दंश से पीड़ित युवक इल...