Banka News: करीब 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है रजौन सब्जी हाट काली मंदिर का इतिहास।
बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता : रजौन सब्जी हाट परिसर स्थित काली-दुर्गा वैष्णवी मंदिर का इतिहास करीब 100 वर्ष पुराना है। बाजारवासियों की माने तो इस मंदिर का निर्माण 1921 ईस्वी के आस-पास उस वक्त हुआ था जब रजौन थाना में चांद बिहारी सिंहा दारोगा थे। उस वक्त यह क्षेत्र बरारी स्टेट के जमींदारी में आता था। बुजुर्ग ग्रामीण देवनन्दन श्रीवास्तव, सुर्यनारायण यादव, आदि ने बताया कि उस समय के जमींदार नरेश मोहन ठाकुर से यहां के ग्रामीण संतलाल गुरुजी, जयनाथ सिंह, मोदी प्रसाद यादव, परमेश्वर लाल आदि ने लोगों ने आग्रह किया कि आप के जमींदारी इलाके में यहां एक हाट लगनी चाहिए, इसके बाद दारोगा चांद बिहारी सिंहा व जमींदार सहित बाजारवासियों की पहल पर रजौन में हाट लगना शुरू हुआ। इसके बाद यहां महामारी आदि से राहत के लिए एक काली मंदिर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.