Banka News: करंट लगने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता पंजवारा थाना क्षेत्र के हेठ नीमा गांव में सोमवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी छोटू मांझी की पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राधा सोमवार को गांव के किनारे स्थित सुखनियां नदी के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह खेत में पटवन के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गई। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उत्तम कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.