बांका, अक्टूबर 1 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक बीडीओ देवाशीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, आधारभूत संसाधनों को सुदृढ़ करने और अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चर्चा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार ने समिति के सदस्यों को अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, संचालित स्वास्थ्य सेवाओं तथा वर्तमान व्यवस्थाओं से अवगत कराया। दवा की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा, अस्पताल संचालन तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

सुविधाओं में सुधार के लिए प्रस्ताव अस्पताल परिसर में साफ...