बांका, जुलाई 24 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेले से पहले कांवरिया पथ पर बढ़ी चहल-पहल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तारअतिक्रमण के विरुद्ध अभियान गुरुवार को प्रशासन द्वारा कटोरिया शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान देवघर रोड, बांका रोड, सुईया रोड और थाना रोड के मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से फैली दुकानों और ठेलों को हटाया गया। इस अभियान में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार, कटोरिया सीओ दिव्य प्रकाश, कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, अनि राजेश कुमार, सअनि राजू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।कार्रवाई का विवरण अभियान के दौरान प्रशासन की टीम अपने साथ एक जेसीबी मशीन और दो ट...