बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अन्तर्गत कच्ची कांवरिया पथ स्थित सतलेटवा गांव के समीप रविवार दोपहर बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे 76 वर्षीय कांवरिया बम की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदयगति रुकने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसीपट्टी गांव निवासी 76 वर्षीय कलाई मंडल, पिता स्वर्गीय ढोढाई मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद कांवरिया पथ पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही सुईया थाना के सहायक अवर निरीक्षक पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के समक्ष मृतक के साथ पैदल कांवर यात्रा कर रहे उनके भतीजे पंकज कुमार ने बताया कि वे परिजनों के साथ शनि...