Banka News: कचरे से जाम हो रहा जमुआ जोर पुल, जलजमाव की आशंका
बांका, जुलाई 16 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के बीचो-बीच स्थित जमुआ जोर पुल इन दिनों कचरे के अंबार से जाम होने की कगार पर है। पुल के चार मुहानों में से तीन पूरी तरह कचरे से बंद हो चुके हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलनिकासी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो भारी बारिश के दौरान आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। कभी शहर और आसपास के किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली जमुआ जोर की स्थिति आज बेहद दयनीय हो गई है। जिस जोर का पानी खेतों तक पहुंचकर किसानों के फसलों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाता था, उसी में आज शहरवासियों द्वारा फेंका गया प्लास्टिक, पॉलीथिन, घरेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.