Banka News: कक्षा से बदलाव की अलख जगाने वाले शिक्षक उमाकांत को राज्य सम्मान
बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: बाराहाट(बांका) निज प्रतिनिधि शिक्षा को केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज में बदलाव का माध्यम मानकर वर्षों से बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे बाराहाट प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू बालक के प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिले से इस सम्मान के लिए चयनित एकमात्र शिक्षक उमाकांत कुमार की इस उपलब्धि से शिक्षा जगत के साथ-साथ खड़िहारा गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षक उमाकांत कुमार ने अपने लंबे सेवाकाल में विद्यालयी शिक्षा को बेहतर बनाने बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने और विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया। उनके इसी समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.