Banka News: ओढ़नी डैम में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला
बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। ओढ़नी डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय अंकुश राज का शव सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। शव डैम के वाटर स्पिल के समीप गहरे पानी से निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के शासन पोखरिया गांव निवासी स्व. जलधर यादव का पुत्र था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, रविवार को अंकुश राज ओढ़नी डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ओढ़नी डैम ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और तैराक के सहयोग से देर शाम तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के बाद अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.