बांका, नवम्बर 10 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के भदरिया गांव के समीप मंगलवार को ऑटो पलटने से काली पूजा का मेला देखने जा रहे आठ बच्चे जख्मी हो गए। भदरिया गांव के रोहित कुमार दास ने बताया कि उनके पांच बच्चे ममता कुमारी, मीनू कुमारी, साक्षी कुमारी, देवानंद कुमार एवं विशाल कुमार तथा उनके भाई जितेंद्र दास के तीन बच्चे जान्हवी कुमारी, रिया राज एवं अंकुश कुमार राजापुर गांव के ऑटो चालक मनोहर रजक के ऑटो से काली पूजा का मेला देखने डुमरामा आ रहे थे। भदरिया से गंगापुर गढैल होते हुए डुमरामा जाने के क्रम में पंचायत सरकार भवन से आगे बढ़ते ही अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई तथा खेत में पलट गई। घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन वहां पहुंचे तथा घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किय...