Banka News: एसपी ने जयपुर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण
बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका एसपी अमितेश कुमार ने गुरुवार को जयपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर एसडीपीओ बेलहर रविन्द्र मोहन प्रसाद भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेख अद्यतन पाए गए। हालांकि, एसपी ने अभिलेखों के संधारण में गुणवत्तापूर्ण सुधार की आवश्यकता जताते हुए थानाध्यक्ष सुशील राज को इस दिशा में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने पूर्व में दर्ज कांडों की समीक्षा की। इस दौरान कई कांडों के अनुसंधान में शिथिलता सामने आने पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.