बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: बांका। निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में अक्टूबर 2026 की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, पुलिस अनुसंधान एवं बेहतर पुलिसिंग को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, साइबर पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक, एसडीपीओ बांका एवं बौंसी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में एसपी ने न्यायालय से प्राप्त समन, वारंट एवं कुर्की के मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए न्यायालय में तामिला प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। आगामी काली पूजा, धनतेरस एवं छठ पर्व को देखते हुए सभी थान...