बांका, जुलाई 24 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका जिला के शंभूगंज स्थित एसएसपीएस महाविद्यालय के समीप एक कॉलोनी में शुक्रवार को सर्पों का जोड़ा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। बताया जाता है कि कॉलोनी के पास खुले स्थान पर दो सांप काफी देर तक एक-दूसरे के साथ लिपटे हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें भी बनाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्पों का जोड़ा काफी देर तक वहीं रहा, जिसके कारण लोगों में कौतूहल बना रहा। हालांकि कुछ लोग डर के कारण उनसे दूरी बनाए रहे। बाद में दोनों सांप धीरे-धीरे झाड़ियों की ओर चले गए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारों का कहना है कि वर्षा ऋतु में सांपों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं और इस मौसम में उनका जोड़े में दि...