Banka News: एनएच पर होटल में घुसकर कारोबारी पर ताबाड़तोड़ फायरिंग, मौत
बांका, अगस्त 25 -- Banka News: जमशेदपुर संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन परिसर में सोमवार दोपहर अपराधियों ने कारोबारी निखार सबलोक (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने निखार को उस वक्त गोली मारी जब वह होटल के रेस्टोरेंट से चाय पीकर बाहर निकल रहा था। इसी दौरान निखार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घटना के बाद निखार फर्श पर गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभक जांच में निखार को पीठ, कमर, गर्दन और कंधे में कुल नौ गोली लगने की पुष्टि हुई है। इसमें कई गोलियां शरीर के आर-पार हो गई। देखते ही देखते टीएमएच परिसर में परिचितों की भीड़ जमा हो गई। इधर, सूचना मिलते ही सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.