बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर ज्योतिष महतो निर्वाचित हुए हैं। बुधवार को हुए चुनाव के बाद मतगणना में ज्योतिष महतो को 6 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशिधर मंडल को 5 मत मिले। इस तरह ज्योतिष महतो ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जीत की घोषणा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रीति कुमारी ने की। व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य पद पर पीयूष कुमार, वासुदेव यादव एवं सुनील कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। चुनाव को लेकर सुबह से ही प्रखंड परिसर में चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- Banka News: खेसर बाजार के अमर मिष्ठान से बाल श्रमिक विमुक्त, नियोजक पर होगी प्राथमिकी मतदान के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतों की गिनती की गई...