बांका, जुलाई 8 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के धर्मराय गांव के दो युवकों की हत्या रविवार को कर दिए जाने के तीसरे दिन भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोगों के चेहरे पर अभी भी शोक व्याप्त है। दोनों युवकों की हत्या की बात करने से भी लोग कतराते हैं। मृतक सिट्टू कुमार का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया जबकि मृतक गुंजन की पत्नी सपना देवी एवं दस वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार के घर आने पर मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब तक दोनों युवकों की हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। ग्रामीण एवं परिजन भी हत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: दोहरे हत्याकांड मामले में बहन ने दर्ज कराई प्राथमिकीहत्या के कारण क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि कुछ समय पूर्व नामजद आरोपी सचिन सिंह...