बांका, अक्टूबर 11 -- रजौन में विजयादशमी उत्सव और पथसंचलन Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर विजयादशमी उत्सव के पूर्व पथसंचलन किया, और शस्त्र पूजन भी किया। संघ की स्थापना 27 सितंबर वर्ष 1925 को विजयादशमी के दिन डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने किया था, तब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विजयादशमी के अवसर पर प्रतिवर्ष स्थापना दिवस सप्ताह मनाते हुए पथसंचलन सहित विविध तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। शनिवार को रजौन खंड अंतर्गत रजौन मंडल के दर्जनों गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने प्रखंड मुख्यालय मैदान से पथसंचलन निकालने के साथ ही धूमधाम से विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन किया। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने मुख्य सड़क मार्ग पर कदम से कदम मिलाकर संचलन गीत गाते हुए पथसंचलन किया। पथसंचलन प्र...