Banka News: आरएमके मैदान पर वॉलीबॉल का रोमांच, पहले दिन दो दर्जन से अधिक मुकाबले
बांका, अक्टूबर 28 -- प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। आरएमके इंटर स्कूल मैदान बुधवार को वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। बिहार राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमखम, शानदार स्मैश और बेहतरीन टीम तालमेल से दर्शकों का ध्यान खींचा। तीन अलग-अलग कोर्ट पर अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के दो दर्जन से अधिक मुकाबले खेले गए। जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाने के लिए विभिन्न प्रमंडलों की टीमों के बीच देर रात तक संघर्ष जारी रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 वर्ग में दरभंगा ने सारण को 2-1 से हराकर जीत से आगाज किया। वहीं, मगध ने मुंगेर प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में मुंगेर ने पूर्णिया को 2-0, भागलपुर ने सारण को 2-1 और एकलव्य की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.