बांका, जुलाई 14 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि पारिवारिक कलह से तंग आकर सोमवार को थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी एक महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उक्त महिला गांव के जोगेंद्र दास की पत्नी रेखा देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे गुस्से में आकर उसने घर में रखे कीटनाशक दवा को खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जब पूछताछ किया तो उसने कीटनाशक दवा खाने की बात बताई। आनन-फानन में उसे ईलाज के के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पति से विवाद, पत्नी ने किया विषपान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...