बांका, अगस्त 20 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के चचरा गांव में मंगलवार देर रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक को एक महिला के घर में संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को बंधक बना लिया और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम गांव पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाना ले गई। बताया जा रहा है कि युवक पंजवारा बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है। मोबाइल मरम्मत कराने के सिलसिले में दुकान पर आने-जाने के दौरान महिला से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच कथित प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मंगलवार रात युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था, जिसकी भनक आसपास के ग्रामीणों को लग गई। महिला का पति बेंगलुरु में मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं युवक कुं...