Banka News: आज और कल बांका में हल्की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। मौसम के बदलते मिजाज के बीच जिलेभर में आज और कल हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजारी के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को जिले के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, 26 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन तापमान में मामूली गिरावट से मौसम सुहाना हो सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान हवा की गति 4 से 6 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। वहीं सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत, जबकि दोपहर में 40 से 46 प्रतिशत के आसपास रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.