बांका, अक्टूबर 4 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने और पैक्सों (प्राथमिक क़ृषि साख समितियों) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। अब पैक्सों की गतिविधियों को केवल पारंपरिक क़ृषि कार्यों तक ही सिमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उनका विस्तार कर उन्हें व्यवसायिक रूप से सुदृढ़ और विविधतापूर्ण बनाए जाने की योजना है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। इसके तहत किसानों को गांव में ही उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पैक्सों में खाद दुकान खोले जा रहे हैं। जहां दो अक्टूबर से ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खाद की बिक्री शुरू की गयी है। इसी कड़ी में बांका जिले में संचालित 189 पैक्सों में भी खाद दुकान खोले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए पहले फेज में 104 पैक्सों के प्रबंधकों को बिहार क़ृषि...