बांका, नवम्बर 29 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को अक्टूबर माह के टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया। इस दौरान लाभुकों के बीच विभागीय निर्देश के अनुसार निर्धारित मात्रा में रेडी-टू-कुक पोषाहार सामग्री वितरित की गई। टीएचआर वितरण को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। कटोरिया प्रखंड के 54 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर जांच कराई गई। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर टीएचआर वितरण की स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का हुआ वितरण इस दौरान के...