बांका, सितम्बर 10 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को लाभुकों के बीच टेक होम राशन वितरण व्यवस्था का जिला प्रशासन की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण की होगी जांचनिरीक्षण की प्रक्रिया जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम में डीटीओ अन्नू कुमारी, बीडीओ अजेश कुमार, पीओ रामानुज कुमार, बीपीआरओ अवनीश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज मिश्र, राजस्व अधिकारी दीपिका भारती, एमओ लक्ष्मीकांत रमानी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर लाभुकों को वितरित की जा रही रेडी टू कुक सामग्री की गुणवत्ता, वितरण प्रक्रिया एवं संबंधित अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अ...