बांका, अगस्त 23 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र के करझौंसा औद्योगिक क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड को आवंटित भूमि पर जबरन अतिक्रमण और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात को तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अमितेश कुमार द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, बाहरी निवेश और प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की गई थी।

गिरफ्तार व्यक्ति गिरफ्तारी में जमदाहा ओपी के करझौंसा गांव निवासी आनंदी राय, किशन कुमार और दिलीप राय शामिल है। गिरफ्तारी अभियान में इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, जमदाहा ओपी अध्यक्ष रंतैज भारती एवं बांका की क्यूआरटी टीम शामिल थी। जानकारी के अनुसार बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने गत 20 म...