बांका, जुलाई 4 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के अम्हारा डैम में गुरुवार की रात मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान अम्हारा गांव के स्व फागू यादव की पत्नी 70 वर्षीय कुंती देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया है। इधर मृतका के पुत्र मोदी यादव के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। आवेदन में मोदी यादव ने कहा है की गुरुवार की सुबह उसकी मां कुंती देवी अम्हारा डैम में नहाने गई थी। इसके बाद वापस गाजर नहीं आई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डैम में मिले वृद्ध महिला के शव की हुई पहचान, घरेलू विवाद के बाद दी जान जिसकी परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। इसके बाद गुरुवार की ही दस बजे रात में पुलिस को अम्हारा डैम से उनकी मां का शव मिला था। इसके ब...