Banka News: अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हिंदी में लिखी रहेगी दवाइयों के नाम
बांका, अगस्त 22 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। कभी जर्जर दीवारों, बंद कमरों और अव्यवस्था की पहचान बन चुके गांव के स्वास्थ्य केंद्र आज नई पहचान गढ़ रहे हैं। कभी यहां सन्नाटा पसरा रहता था, आज वहीं, भरोसा और मुस्कान का बसेरा है। जहां पहले लोगों को इलाज के लिए शहर की दौड़ लगानी पड़ती थी, वहीं अब गांव के बीचोंबीच आधुनिक सुविधाओं से लैस आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) ग्रामीणों की सेहत का सबसे बड़ा सहारा बन गया है। जिले में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत हुए प्रमाणीकरण ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर ही बदल दी है। साफ-सुथरे भवन, उपलब्ध दवाएं, नियमित जांच, प्रशक्षिति स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार ने गांव के लोगों का भरोसा दोबारा जीत लिया है। जिसको देखते हुए अब इसकी सुविधाएं व सेवाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.