बांका, अक्टूबर 13 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। क़ृषि वज्ञिान केंद्र बांका में मंगलवार को 33 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता डा॰ अभय मानकर, उप निदेशक प्रशक्षिण ने की। वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्यों के बीच बैठक का आगाज अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिनका स्वागत पुष्पगुच्छ के रूप में पौधा देकर किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ब्रजेंदू कुमार ने केन्द्र की ओर से किये गये कार्य का प्रगतिप्रतिवेदन एवं भवष्यि की कार्ययोजना जैसे अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण, कृषक खेत पर प्रशक्षिण एवं केन्द्र द्वारा चलाये जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में पावर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। केन्द्र के वैज्ञानिकों ने भी अपने-अपने विषय से संबंधित किये गये कृषक...