बांका, सितम्बर 29 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के खरामा मोड़ के पास ट्रक की चेपट में आने से बाइक सवार रविंद्र सिंह(33वर्ष) की हुई मौत के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया। रवींद्र अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।

परिवार पर दुखों का पहाड़ मृतक रविन्द्र कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत के बाद पत्नी, बेटियों और बीमार पिता के सिर से कमाऊ सदस्य का साया उठ गया है। उसकी कमाई पर ही पूरा घर टिका हुआ था।

छोटे बच्चों का सहारा रवींद्र के परिवार में पत्नी चांदनी देवी के अलावा तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री स्नेहा कुमारी (6 वर्ष) जाह्नवी कुमारी( 3 वर्ष) के अलावे शाहनवी कुमारी अभी मात्र 6 माह की है। उसके पिता वकील मंडल भी लकवा की बीमारी से ग्रस्त हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। रवींद्र...