नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Bank Strike: शुक्रवार 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल करने वाले हैं। दरअसल, बैंकों में 5 दिन वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ है। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच 4 सितंबर को हुई बैठक में प्रमुख मांगों पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। यही कारण है कि 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल करने वाली है। यानी शुक्रवार को पब्लिक सेक्टर बैंकों के कामकज पर असर पड़ सकता है। बैंक हड़ताल का असर सरकारी बैंकों पर ही ज्यादा नजर आएगा। प्राइवेट बैंकों की ब्रांच पर कामकाज सामान्य तरीके से होगा।इन बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर? यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की 4 सितंबर की मीटिंग में बैंक ...