नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न प्रबंधकीय (Managerial) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक में कुल 166 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी के रूप में काम करना चाहते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तारीखें इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर और सीनियर मैनेजर स्तर के 166 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को...