नई दिल्ली, जून 29 -- Bank Holidays: कल मंगलवार 30 जून को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक ब्रांच खुली होंगी या नहीं। दरअसल, कल बैंक देश के एक राज्य मिजोरम में बंद रहने वाले हैं। बाकि सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। अगले महीने जुलाई में भी बैंक छह दिन छुट्टी के कारण बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये छुट्टियों की पूरी लिस्ट।कल 30 जून को बंद रहेंगे बैंक कल मंगलवार 30 जून को बैंक मिजोरम में बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यहां रेमना नी(Remna Ni) यानी शांति दिवस के कारण बैंक बंद हैं। हर साल 30 जून को यहां बैंक बंद रहते हैं। यह दिन 1986 में हुए ऐतिहासिक मिजोरम शांति समझौते की याद दिलाता है। इसने राज्य मे...