नई दिल्ली, मार्च 27 -- मार्च महीने में बैंक छुट्टियों का सिलसिला जारी है। 27 मार्च (राम नवमी) के बाद अगली बैंक छुट्टी 28 मार्च (शनिवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण रहेगी। इसके तुरंत बाद 29 मार्च (रविवार) को भी बैंक बंद रहेंगे। यानी लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं (ब्रांच स्तर पर) बंद रहेंगी। 27 मार्च को श्री राम नवमी (चैती दशैं) के अवसर पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यह अवकाश Negotiable Instruments Act के तहत घोषित किया गया है, इसलिए इन शहरों में सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट का तूफान, क्या दलाल स्ट्रीट पर आज दिखेगा असर? आज जिन शहरों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, रांची और विजयवाड़ा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ग्राहकों को बैंक से जुड...