नई दिल्ली, मार्च 19 -- Bank Holiday Alert: मार्च 2026 में बैंकिंग से जुड़े काम करने वालों के लिए जरूरी खबर है। 19 मार्च यानी आज से त्योहारों और वीकेंड के चलते कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। bank holiday की यह लंबी श्रृंखला गुड़ी पड़वा, उगादी, ईद-उल-फितर और राम नवमी जैसे बड़े त्योहारों की वजह से है।19 मार्च: कई राज्यों में बैंक बंद 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, चेइराओबा और नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।गुड़ी पड़वा 2026: क्यों मनाया जाता है? गुड़ी पड़वा मराठी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गोवा में धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 19 मार्...